दोस्तों भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का मार्केट काफी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हर दिन कोई ना कोई कंपनी अपनी नई एसयूवी इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च कर रही है। महिंद्रा ने भी अपनी हाल ही में Mahindra XUV400 EV को भारत में लॉन्च कर दिया है।
महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के लॉन्च होते ही मार्केट में काफी ज्यादा बोलबाला हुआ है। क्योंकि महिंद्रा ने इसमें एक से बढ़कर एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। हर जगह से Mahindra XUV400 EV को पॉजिटिव फीडबैक देखने के लिए मिल रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस गाड़ी के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

Table of Contents
Mahindra XUV400 EV Price
Mahindra XUV400 EV की कीमत भारतीय मार्केट में लगभग 15.49 लख रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट के साथ लांच किया है। जो की Pro Ec और Pro EL है। इसका टॉप वैरियंट लगभग 17.49 लख रुपए तक मार्केट में मिल जाता है।
आप इसे 5 मोनोटोन कलर में ले सकते हो जो की Arctic Blue, Everest White, Galaxy Grey, Napoli Black, and Infinity Blue है। यदि आपको महिंद्रा के मोनोटोन कलर पसंद नहीं आते हैं। तब आप इनके डुएल टोन कलर वेरिएंट के साथ भी जा सकते हो। जिसमें आपको Satin Copper dual-tone shade जैसे ऑप्शंस देखने के लिए मिल जाते हैं।
Mahindra XUV400 EV Battey Pack

Mahindra XUV400 EV में कंपनी ने दो तरह के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। जो कि हमें अलग-अलग पावर और रेंज देने की ताकत रखते हैं। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाला पहला बैट्री पैक 34.5 kWh का है। जो की एक सिंगल चार्ज में लगभग 150 PS तक का पावर पैदा करने की ताकत रखता है और यह बैटरी एक बार चार्ज हो। जाने पर लगभग 375 किलोमीटर तक की रेंज देने की ताकत रखता है।
जबकि Mahindra XUV400 EV में इस्तेमाल किए जाने वाला 39.4 kWh का बैट्री पैक एक बार में लगभग 465 किलोमीटर की रेंज देता है।
Mahindra XUV400 EV Charging Time
महिंद्रा ने इसके चार्जिंग टाइम को लेकर काफी ज्यादा बातें की है, आपको बता दे कंपनी के दावे के अनुसार यदि आप इसे 50 KW DC के Fast Charger के साथ चार्जिंग करते हो। तो इसे चार्ज होने में लगभग 50 मिनट का समय लगता है। जिसमें यह 80% चार्ज होने की क्षमता रखती है।
यदि आप Mahindra XUV400 EV को 7.2 kW के AC Charger के साथ चार्ज करते हो। तो इसे चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लग जाता है।
Mahindra XUV400 EV Features

Mahindra XUV400 EV आपको एक से बढ़कर एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स देखने के लिए मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसके फीचर्स के मामले में किसी भी तरह की कटौती नहीं की है। इनके ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार हमें Mahindra XUV400 EV के साथ 10.25 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम मिलने वाला है। इतना ही नहीं कंपनी ने ड्राइवर डिस्प्ले अलग से दिया है जो की 10.25 इंच का है।
इनके अलावा हमें इस गाड़ी के साथ ऑटोमेटिक AC कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई सारे फीचर्स देखने के लिए मिलने वाले हैं।
Also, Read: मात्र ₹50,000 के डाउन पेमेंट में Maruti Brezza को आज ही ले अपने घर
Mahindra XUV400 EV Safety and Rivals
भारतीय बाजार में महिंद्रा की सभी गाड़ियां अपनी मजबूती और सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। कंपनी हमेशा से ही अपने गाड़ियों की मजबूती पर काफी ज्यादा ध्यान देती है। इस बार कंपनी ने इसके सेफ्टी फीचर्स को काफी ज्यादा हाईलाइट किया है।
Mahindra XUV400 EV के साथ हमें लगभग 6 एयरबैग मिलते हैं। इनके अलावा कंपनी ने सेफ्टी के लिए इमरजेंसी ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और रेयर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।
Mahindra XUV400 EV को बाजार में टक्कर देने के लिए कई सारी गाड़ियां मौजूद है। जिसमें सबसे पहला नंबर टाटा नेक्सों इलेक्ट्रिक का आता है। जो की महिंद्रा के ही प्राइस रेंज में धांसू फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस देती है। इसके अलावा Mahindra XUV400 EV को टक्कर देने के लिए MG Hector EV और Hyundai Kona का नाम शामिल है।